रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव से 11 मई की रात 17 वर्षीय किशोरी को खिड़की के रास्ते भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की के भाई ने तहरीर देकर बताया है कि उसकी बहन अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव के चार युवकों के अलावा लक्ष्मीगंज के एक युवक ने खिड़की पर लगी लोहे की छड़ को फैलाकर उसकी बहन को भगा ले गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। संवाद