फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्टेशन प्रभारी को कुचलने की कोशिश के आरोपी चालक और खलासी पर केस

Tue, 05 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित स्टेशन प्रभारी को गेट पर डग्गामार वाहन में सवारी भरने को लेकर थप्पड़ मारने और कुचलने की कोशिश के मामले में स्थानीय पुलिस ने चालक और खलासी पर सड़क पर जाम लगाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस सोमवार को दर्ज किया। हालाकि यह घटना दो अगस्त को हुई थी, उस दिन जो तहरीर कसया बस स्टेशन प्रभारी की ओर से दिया गया था, उस तहरीर को बदलवाकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ऐसा आरोप स्टेशन प्रभारी का है। कसया रोडवेज बस स्टेशन पर शनिवार को प्रभारी नुरुलेन अंसारी और एआरएम जय प्रकाश प्रधान स्टेशन के गेट से एक निजी बस चालक को सवारी भरने के लिए मना किया तो स्टेशन प्रभारी को खलासी ने थप्पड़ मार दिया और विरोध करने पर प्रभारी और एआरएम को कुचलने की कोशिश दो अगस्त को किया गया। सूचना पर एआरटीओ भी मौके पर पहुंच गए और मौके से दो वाहनों को सीज कर दिया गया। चौकी की पुलिस मौके से पहुंचकर चालक और खलासी को मौके से थाने ले जाकर शांति भंग की कार्रवाई की। घटना के दिन पुलिस मामले को दबाने लगी थी। स्टेशन प्रभारी ने स्थानीय थाने में अपने साथ हुए घटना का तहरीर दिया था। कसया पुलिस ने चालक नीतीश प्रसाद और खलासी गुलाम सरवर पर सरकारी कार्य में बाधा और जाम लगाने से संबंधित केस दर्ज कर लिया गया हैं। एसएचओ कसया अमित शर्मा ने बताया कि चालक और परिचालक पर स्टेशन प्रभारी के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। तहरीर बदलवाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें