पिपरा कनक। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक दंपती पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के गांव कुचिया मठिया निवासी मिनहाज आलम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में वाद दाखिल किया का। उन्होंने न्यायालय को बताया कि तरयासुजान थाना के गांव झडवा निवासी नाजिर हुसैन व उनकी पत्नी इशरत जहां उनके घर आए और अपनी भूमि की रजिस्ट्री करने के लिए दस लाख में सौदा तय किए। विभिन्न तिथियों में उनके खाते में अपने भाई फैजान आलम के खाते से व नकद कुल 8.5 लाख दे दिया। उसके बाद उसे भूमि रजिस्ट्री करने को कहा, लेकिन वह टाल-मटोल करता रहा। बाद में उससे संपर्क कर धन वापस करने को कहा तो वे आगबबूला हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के अवलोकन के बाद नासिर हुसैन व पत्नी इशरत के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश दिया है।