फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार और उसके चालक पर केस

Sat, 06 Apr 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के पास बड़ी गंडक नहर पर हुई दुर्घटना में शामिल कार और चालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। खैरटिया के गंडक नहर पर 27 मार्च की शाम करीब छह बजे कप्तानगंज की तरफ से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। बाइक सवार रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया निवासी राजू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौजूद लोगों ने उन्हें नेबुआ नौरंगिया सीएचसी भेजवाया था। डाॅक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। कसया के एक निजी अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि कार और उसके चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें