फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो माह बाद बाइक चालक पर केस

Wed, 18 Sep 2024 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया/गौरी श्रीराम। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल के पास दो माह पूर्व बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना के दो माह बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के घघवा जगदीश निवासी ज्ञांति देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके 40 वर्षीय पति जितेंद्र 24 जुलाई को गांव निवासी भैरो जायसवाल के साथ बाइक से पडरौना से वापस घर लौट रहे थे। तभी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल पर तेज रफ्तार एक बाइक से टक्कर हो गई। इसमें उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर में इलाज के दौरान 27 जुलाई को उनकी मौत हो गई। इस संबंध में विशुनपुरा इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें