गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमही में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में तीन महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। गांव निवासी मोहन यादव और फेंकू यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर 26 जुलाई की रात कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें मोहन यादव ने बृजेश यादव, मुकेश, नागेन्द्र, जितेन्द्र व फेंकू तथा होसिला देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, फेंकू यादव ने मोहन, बलबीर, गंगा, मुन्ना, अमर, अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद