ठूठीबारी। सड़कहवां में एक व्यक्ति के दरवाजे के सामने पांच फिट तैयार दीवार को विपक्षियों ने गिरा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को शांति भंग में पाबंद कर दिया। ठूठीबारी के टोला सड़कहवा निवासी स्वामीनाथ चौधरी ने बताया कि मेरे मकान के सामने जमीन खाली है। उस जमीन के चारों ओर पहले से पुरानी ईंट का नींव है। उसी पर पांच फिट दीवार का निर्माण किया था। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय के अनुसार, दोनों पक्षों के 12 लोगों को पाबंद कर घटना के संबंध में निचलौल तहसीलदार को अवगत करा दिया गया है। संवाद