फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाले 11 लोगों पर केस

Sat, 03 Feb 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। मुजहना हेतिमपुर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार की रात तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर की तहरीर पर एक नामजद और दस अज्ञात पर केस दर्ज किया है। टोल प्लाजा मैनेजर ने पुलिस पर तहरीर बदलकर केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक गांव में दबिश दी लेकिन, आरोपी पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

एनएच 28 पर बृहस्पतिवार की रात हेतिमपुर टोल प्लाजा पर लाठी ठंडा लेकर पहुंचे दस से अधिक युवकों ने तोड़फोड़ की। टोल कर्मियों की पिटाई के बाद केबिन तोड़ दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक भाग निकले। शुक्रवार की सुबह टोल प्लाजा के मैनेजर ऋषिकेश सिंह ने महुआडीह पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने लूट का केस दर्ज करने से मना कर दिया और अपने हिसाब से तहरीर लिखवाकर पुलिस ने सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि पूरा घटनाक्रम सीसी टीवी फुटेज में कैद है। टोल मैनेजर ने साक्ष्य के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाने की मांग की है। वहीं, इंस्पेक्टर गिरीश चंद राय का कहना है कि टोल मैनेजर की तहरीर के आधार पर 2500 रुपये चोरी और कसया थाना क्षेत्र के रहने वाले गोलू समेत आठ-दस अज्ञात लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। तहरीर बदलवाने का आरोप गलत है। जांच में लूट का मामला सामने नहीं आया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में दबिश भी दी। लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें