फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार्ड धारकों ने कोटेदार पर लगाया कम राशन देने का आरोप

Tue, 25 Jun 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के पिपरा गांव के लोगों ने सप्लाई इंस्पेक्टर को शिकायती पत्र सौंपा। कोटेदार पर एक किलोग्राम राशन कम देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव की सुशीला देवी, इसरावती देवी, पूनम देवी, बासमती देवी, सोना देवी, सीताराम, शीतल, अंजली देवी, उर्मिला देवी, सोनम देवी, गीता देवी, किताबी देवी, गुजराती देवी आदि की तरफ से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि कोटेदार प्रति कार्ड पर एक किलोग्राम राशन कम देता है। विरोध करने पर झगड़ा करने लगता है। जबकि, कोटेदार श्यामलाल निषाद का कहना है कि सबका राशन नहीं काटा जाता है। जो स्वेच्छा से छोड़ देते हैं, उन्हीं को एक किलो अनाज कम दिया जाता है। हाटा सप्लाई इंस्पेक्टर रितेश गुप्ता ने बताया कि इस तरह की शिकायत अभी नहीं मिली है। फिर भी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें