लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के कप्तानगंज नौरंगिया मार्ग पर खोटही गांव के पर्शिया टोला के सामने सोमवार शाम एक मारुति और स्कूटी के आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकों इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी भेजा गया है। एक स्कूटी पर सवार होकर रामकोला थाना के खोटही गांव के गंगया टोला निवासी तीन लोग दीपक चौधरी (25), विशाल गुप्ता (24 ) सुनील गुप्ता (26) वर्ष कप्तानगंज की ओर से आ रहे थे। जबकि रामकोला थाना के पगार मिश्नौली गांव निवासी अनूप मारूति लेकर नौरंगिया से आ रहे थे। इन दोनों वाहनों का परसिया टोला के सामने टक्कर हो गई जिससे चारों लोग घायल हो गए।