अहिरौली बाजार। तिनहवा-बोदरवार मार्ग पर असना गांव के पास से गुजरी छोटी नहर पर बने पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे मंगलवार की रात करीब दस बजे एक कार नहर में गिर गई। इसमें सुकरौली ब्लाॅक के देवतहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डाॅ. आरडी द्विवेदी (45), फार्मासिस्ट संजीव सिंह (48) और चालक कन्हैया (35) से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव असना के बगल में स्थित छोटी नहर पर हादसा हुआ।