फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर पशु आने से कार दुर्घटनाग्रस्त, युवती समेत तीन घायल

Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत सपही टड़वा से होकर गुजर रहे कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर जमुआन पुल से आगे निजी स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर पटरी पर लगे लोहे के खंभे में टकरा गई। कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की वजह अचानक सड़क पर आए पशु को बचाने में चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। घायलों को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे पटहेरवा थानाक्षेत्र के ज्वार भैंसहा के ग्रामप्रधान संतराज खरवार (35) की कार से तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के सपही खुर्द निवासी अभिषेक राय (28) व सेवरही थानाक्षेत्र के दुमही बंगरा रामबक्स राय गांव निवासी आंचल शुक्ला (24) बिहार के नवादा जा रहे थे। उन्हें शुक्रवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होना था। कार को ग्राम प्रधान संतराज खरवार चला रहे थे। चालक ने बताया कि जमुआन पुल के समीप सड़क पर एक जानवर आ गया था। उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क के दाईं तरफ लोहे के खंभे में जा भिड़ी। कार में सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उनको निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें