फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली के पोल से टकराई कार, सवार सुरक्षित

Mon, 29 Jan 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। कस्बा के मथौली मार्ग स्थित बलुआ कब्रिस्तान के पास कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इससे बिजली का पोल टूट कर लटक गया। गनीमत रहा कि इस हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

रामकोला कस्बा निवासी सुनील वर्मा (40), रामनरेश बरनवाल (50), महेंद्र वर्मा (45) और सरवन वर्मा (52) अयोध्या मंदिर से श्रीराम मंदिर का दर्शन कर घर आ रहे थे। रविवार की भार करीब चार बजे वे कस्बा के बलुआ कब्रिस्तान के पास पहुंचे ही थे कि कार चला रहे सुनील वर्मा को नींद आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली के पोल से टकरा गई। कार की टक्कर से बिजली का पोल टूट कर लटक गया। कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन गनीमत रहा कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें हल्की चोट आई। घटना के बाद कार सवार लोग रामकोला सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें