फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक सवार को बचाने में बिजली के खंभे से टकराई कार, दो घायल

Sat, 22 Mar 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र के कसया-पडरौना मार्ग स्थित अर्जुनहा चौराहा के पास शुक्रवार की दोपहर में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इससे कार सवार तीन लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिहार प्रांत के बगही बाजार कंचनपुर के बुलेट यादव अपने रिस्तेदार प्रेम यादव निवासी समोगर थाना कटेया बिहार को लेकर मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर में आंख का आपरेशन कराने जा रहे थे। अभी वे कसया थाना क्षेत्र के अर्जुनहा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई। पीछे बैठे बुलेट यादव का सिर फट गया, हालांकि एयरबैग ने कार चालक और प्रेम यादव को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें