सुकरौली। हाटा कोतवाली के जोल्हिनिया में बुधवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।
बिहार के मोतिहारी के रहने वाले अभिनव,निकिता और अनुराग कार से दिल्ली से मोतिहारी जा रहे थे। अभी ये लोग हाटा कोतवाली के जोल्हिनिया तक पहुंचे थे।तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।गनीमत रहा कि कार का एयर बैग खुल गया था। घटना में कार में सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई और युवती निकिता को गंभीर चोटें आई।सूचना पर पहुंचे सुकरौली चौकी प्रभारी एसबी पांडेय ने आस पास के लोगों की मदद से कार को किनारे कराकर आवागमन सुचारू रूप से कराया।