फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बचे लोग

Mon, 24 Mar 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित यादव टोला (अहिरटोली) गांव के पास रविवार की दाेपहर तेज गति से जा रही एक लग्जरी कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन के डिवाइडर से टकरा कर रुकी। गनीमत रहा कि कार सवार बच गए, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बतरौली निवासी 27 वर्षीय निखिल व 26 वर्षीय राहुल रविवार की दोपहर में तमकुही से फाजिलनगर की तरफ जा रहे थे। अभी वे फोरलेन स्थित पटहेरवा के टोला अहिरटोली गांव के सामने पहुंचे ही थे कि कार का पहिया फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर दूसरे फोरलेन के दूसरे लेन की डिवाडर से टकरा कर रूकी। इसमें कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। मौजूद लोगों ने कार सवार युवकाें को किसी तरह बाहर निकलवाया और कार को सड़क किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें