फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना लदे वाहनों से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना लदे वाहनों से लग रहा जाम
विज्ञापन

- बाजार में व्यापारियों का कारोबार हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल में पेराई सक्ष शुरू होते ही कस्बा में गन्ना लदे वाहनों से जाम लगने लगा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए रविवार को पूर्व चेयरमैन की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक से मुलाकात करके आवश्यक कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि जाम की वजह से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।
25 नवंबर सेवरही चीनी मिल में पेराई सत्र की शुरूआत हो गई गई है। चीनी मिल में पेराई शुरू होने के बाद कस्बे में गन्ना लदे वाहन पहुंचने लगे हैं। इससे दिन में जाम लग रहा है। रात में भी लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के लिए रविवार को पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद कुमार से मुलाकात की। उनको अपनी परेशानी से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गन्ना महाप्रबंधक ने एक सप्ताह में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चीनी मिल गन्ना पहुंचाने वाले वाहन बाईपास से ले जाने का अनुरोध किसानों से करेंगे। इस दौरान कारखाना प्रबंधक यशवंत सिंह बघेल, उप गन्ना महाप्रबंधक पीएन शाही,मजदूर नेता प्रेमशंकर सिंह,सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राय, मिठ्ठू जायसवाल,मक्खन जायसवाल,विरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें