फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षार्थी हेल्पलाइन नंबर करें काॅल, समस्या का समाधान होगा तत्काल

Tue, 25 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि परीक्षा का तनाव बिल्कुल न लें तथा सहज होकर परीक्षा में सम्मिलित हों। यदि विद्यालय की ओर से किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र नहीं दिया जा रहा है या विषय, वर्ग या जेंडर के त्रुटिपूर्ण अंकन हो जाने के कारण परीक्षा में सम्मिलित होने में बाधा है या कोई अन्य समस्या आ रही है तो परिषदीय कार्यालय में सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5310 एवं 1800-180-5312 पर संपर्क करें। काॅल करते ही तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा। यदि कोई भी संस्था या व्यक्ति किसी परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकने में संलिप्त या दोषी पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें