फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर की सफाई नहीं, किसान ने दी अनशन की चेतावनी

Mon, 04 Aug 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक क्षेत्र के एक किसान ने नहर की सफाई के लिए अनशन की चेतावनी दी है। किसान ने इसके पहले जिलाधिकारी व सीएम से पत्र के जरिए नहर की सफाई कराने की मांग की थी। सौरहा खुर्द गांव के चरिघरवा निवासी राधेश्याम पिछले वर्ष से ही बनचहरी माइनर की सफाई कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि माइनर की सफाई नहीं होने से पानी टेल तक नहीं पहुंचता है। 25 जनवरी को जिलाधिकारी से गुहार लगाई। किसान ने सफाई न होने की दशा में पर 23 अप्रैल से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें