फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मठिया शाखा नहर टूटी, 20 एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 27 Aug 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
डुमरी गांव के सामने टुट कर बहता मठिया शाखा नहर।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। क्षेत्र के डुमरी गांव के पास मठिया शाखा नहर शनिवार की सुबह टूट गई। इससे निकला पानी आसपास के खेतों में भर गया। इससे करीब 20 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को किसानों ने सूचना दी, लेकिन अभी उसको बंधवाया नहीं गया है।
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि मठिया शाखा नहर की सफाई कराने में मनमानी हुई थी। जब भी नहर में पानी आता है, जगह-जगह बांध टूट जाता है। कुछ दिन पहले चिरगोडा गांव के पास भी नहर टूट गई थी। शनिवार की सुबह डुमरी गांव के पास नहर टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर टूटने से माधव मिश्र, संदीप मिश्र, राघव तिवारी, मुस्ताक अंसारी, मुनेब, सत्येंद्र, सर्वजीत आदि किसानों के खेतों में गन्ने और धान की करीब 20 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई रोहित कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी। आपके जरिए नहर टूटने की जानकारी हुई है। तत्काल कर्मचारियों को भेजकर नहर का बांध बधवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें