फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईटीआई कसया में कैंपस सलेक्शन आज, तैयारियां पूरी

Thu, 20 Jun 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कसया में प्रशिक्षुओं के कैंपस सलेक्शन का आयोजन बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षुओं का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लेकर किया जाएगा। यह कैंपस सलेक्शन गुजरात की कंपनी की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। इसमें आईटीआई कसया, भैंसहा हेतिमपुर कुशीनगर का कैंपस चयनित किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व बिहार के आईटीआई प्रशिक्षु कैंपस सलेक्शन में शामिल हो सकेंगे। आईटीआई के प्रशिक्षक रामाशीष राय ने बताया कि कैंपस सलेक्शन में शामिल होने वाले प्रशिक्षु का आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए। इसके लिए उनकी आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022 व 2023 में उत्तीर्ण प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। यह कैंपस सलेक्शन सिर्फ पुरुष वर्ग के लिए है। इसमें फीटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, पीपीओ, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पेंटर, वायरमैन, सीट मेटल, इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड के प्रशिक्षु भाग लेकर सलेक्शन करा सकते हैं। सलेक्शन के लिए उम्मीदवार व प्रशिक्षु को अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, फोटो, मैट्रिक व आईटीआई पास का प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। यह कैंपस सलेक्शन पूरी तरह से निशुल्क होगा। यह स्किल इंडिया के कौशल भारत-कुशल भारत के स्लोगन को आगे बढ़ाएगा।

0
आईटीआई कसया, भैंसहा हेतिमपुर में आईटीआई पास प्रशिक्षुओं के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। योग्य व इच्छुक प्रशिक्षु निर्धारित समय से पहुंचकर परीक्षा में शामिल होकर अपना चयन सुनिश्चित करा सकते हैं। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुजरात की कंपनी व आईटीआई का यह संयुक्त प्रयास है। -आलोक कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य, आईटीआई कसया, भैंसहा हेतिमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें