फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षार्थियों की समस्याओं का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धा इंटर कॉलेज कुशीनगर में 17 जून को बोर्ड की तरफ से लगेगा विशेष शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से शिविर लगाकर बोर्ड परीक्षार्थियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इसमें बोर्ड की तरफ से तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में 17 जून को इस विशेष शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
इस दौरान छात्रों के अंक पत्र, सह प्रमाण पत्र में अंकित नाम, पिता व माता और जन्म तिथि समेत अन्य गड़बड़ियों को दूर किया जाएगा। परीक्षाफल घोषित होने के बाद जिन परीक्षार्थियों के अंक पत्रों व प्रमाण पत्रों में त्रुटियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए यह शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र में लिपिकीय या अन्य कारणों से त्रुटि रहती है। इसे ठीक कराने के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय से लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय का बार-बार चक्कर लगना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को परेशानी उठाने के साथ ही अंक पत्र व प्रमाण पत्र में हुई गड़बड़ी को सही कराने के लिए बेवजह धन भी खर्च करना पड़ता है।
विद्यार्थियों की इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए बोर्ड की तरफ से इस वर्ष प्रदेश के सभी जिलों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में बोर्ड की तरफ से तीन सदस्यीय टीम भेजी गई है। वहां विद्यार्थी पहुंचकर उनके प्रमाण पत्र में हुई गड़बड़ी को तत्काल ठीक करा सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कुशीनगर स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज में 17 जून को विशेष शिविर लगाने की तिथि निर्धारित की गई है। शिविर में बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी प्रसन्न कांत के अलावा प्रधान सहायक प्रदीप कुमार कश्यप व कनिष्ठ सहायक जोन्टि श्रीवास्तव विद्यार्थियों के अंक पत्र, सह प्रमाण पत्र में आई गड़बड़ी को सही कराएंगे।
विज्ञापन

कोट
यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थी मिले अंक प्रमाण पत्र व प्रमाण पत्र में हुई गड़बड़ियों को ठीक कराने के लिए विद्यार्थी परेशान होते थे। इस समस्या को देखते हुए बोर्ड की तरफ से इस बार प्रदेश के सभी जिलों में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। 17 जून को कुशीनगर के बुद्धा इंटर कॉलेज में इस शिविर का आयोजन हो रहा है। जिन विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र में कोई गड़बड़ी हो, वे शिविर में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच पहुंचकर प्रमाण पत्र में हुई गड़बड़ी ठीक करा सकते हैं।
- रविंद्र सिंह, डीआइओएस, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें