पकवा इनार। बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर स्थित होटल पथिक निवास में बृहस्पतिवार की देर शाम 23 सदस्यीय कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। उनका पर्यटन सूचना अधिकारी डा. प्राण रंजन ने बुके व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल 14 अक्टूबर से बुद्ध सर्किट में भ्रमण करना आरंभ किया है। इस 23 सदस्यीय शिष्टमंडल में बौद्ध भिक्षु, टूर ट्रैवल ऑपरेटर्स, मीडिया से जुड़े लोग और ब्लॉगर्स-इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश बौद्ध स्थलों और सांस्कृतिक धरोहर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष बौद्ध श्रद्धालु बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश आते हैं और महात्मा बुद्ध से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। बौद्ध अनुयायियों के लिए उत्तर प्रदेश किसी वरदान से कम नहीं है।
उन्होंने कहा यह प्रतिनिधिमंडल राज्य के बौद्ध स्थलों का दौरा कर रहा है, ताकि वे भारत के बौद्ध धरोहर को अपने देश में बढ़ावा दे सकें। कुशीनगर से पहले यह शिष्टमंडल दिल्ली पहुंचा था। जहां से आगरा का भ्रमण कर चुका है। प्रतिनिधिमंडल बीते सोमवार को प्रदेश के बुद्ध सर्किट में शामिल श्रावस्ती से आरंभ किया था। जहां से कपिलवस्तु पहुंचा था। वहां भ्रमण करने के बाद बृहस्पतिवार की शाम कुशीनगर पहुंचा है। आगे प्रतिनिधि मंडल सारनाथ व वाराणसी की यात्रा करेगा। प्रतिनिधिमंडल में 17 की संख्या में कंबोडियाई प्रतिनिधि,तीन कंबोडियन मीडिया व तीन गाइड शामिल हैं।क