फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वंचित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान

Fri, 29 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की रात करीब नौ बजे कुशीनगर व देवरिया सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें वंचित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया गया। मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनआरएलएम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, नेशनल हेल्थ मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,सर्व शिक्षा अभियान, कन्या जन्मोत्सव अभियान, पीएम खनिज कल्याण समेत अन्न सभी सरकारी योजनाओं के प्रगति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा को खेल मैदान तथा अमृत सरोवर के लिए आरक्षित भूमि, बंजर नवीन परती तथा भूलेख में दर्ज नवईयत के अनुसार ही चयनित करने और अमृत सरोवर, खेल के मैदान (मिनी स्टेडियम) के तीन डिजाइन बनाने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के तहत बन रहीं सड़कों के जल्दी टूटने की शिकायत पर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। खड्डा-पनियवाहा रोड का तथा अन्य निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन और आयुष्मान कार्ड समेत शिकायतों के निस्तारण के लिए ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नवसृजित पंचायतों को चिन्हित कर सफाई कर्मियों की तैनाती करने और 84,000 शौचालयों के आवेदनों की जांच कर एडीओ और बीडीओ से उसे पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में कप्तानगंज के कुछ ग्राम पंचायतों में गेहूं जलने के बाद राहत राशि अभी तक नहीं मिलने की समस्या पर डीएम ने एसडीएम को फोन कर तत्काल लाभार्थियों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। इसके बाद बैठक में हॉट कुक्ड योजना के तहत डीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गरम खाना देने, उज्ज्वला योजना के तहत पूर्ति अधिकारी को वंचित लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन देने, खनन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था करने और कन्या जन्मोत्सव आयोजित करने के लिए सीएचसी और पीएचसी के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। कुशीनगर सांसद विजय कुमार व देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने सरकार की तरफ से संचालित सभी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने और वंचित लाभार्थियों को चिन्हित कर उनके सरकारी योजनाओं से शीघ्र लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीएम उमेश मिश्र, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें