फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद बांटने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
खाद मिलने की सूचना पर पहुंचे लोग, हंगामा होने पर बुलानी पड़ी पुलिस। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
खाद बांटने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

- सुबह से ही लाइन में लगे थे लोग, हो-हल्ला होने पर बुलाई पुलिस
समउर बाजार। साधन सहकारी समिति पिपरा कनक पर खाद लेने के लिए किसान सोमवार की सुबह ही पहुंच गए। लाइन में लगे लोगों के बीच होड़ मचने पर सचिव ने पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। खाद का स्टॉक खत्म होने से तमाम किसानों को वापस लौटना पड़ा। सचिव ने बताया कि सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विकास खंड तमकुही के पिपरा कनक गांव में स्थित साधन सहकारी समिति है। इस समिति पर डीएपी खाद उपलब्ध होने की सूचना रविवार की शाम तक किसानों को हो गई थी। सोमवार की सुबह पिपरा कनक, गगलवा, पखिहवा उर्फ करजहां, मीर बिहार, अमवा महंथ आदि गांवों के किसान खाद लेने की लाइन में लग गए। लाइन में लगे लोगों के हो हल्ला करने पर सचिव प्रेम सागर मिश्रा परेशान हो उठे। किसी तरह के विवाद से बचने के लिए उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। इस दौरान स्टॉक खत्म होने से तमाम किसान लौट गए। खाद न मिलने पर नाराज हुए किसानों से पुलिसकर्मियों ने समझाबुझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि खाद के लिए भीड़ जुटी थी। हंगामा होने की सूचना पर पुलिसकर्मी भेजे गए थे। हो-हल्ला करने वाले लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के सचिव प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि खाद कम आई थी। भीड़ अधिक होने पर लोगों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। किसी तरह के विवाद से बचने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें