फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रैली निकाल कर युवाओं को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Thu, 26 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पटखौली फाजिलनगर में एनएसएस शिविर के स्वयंसेवकों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर युवाओं को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पूर्व विधायक डाॅ.पीके राय ने रैली को हरी झंडी दिखाई। कहा कि पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवा छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से फार्म 6 भरकर सूची में अपना नाम जुड़वाएं। मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाताओं पर टिकी होती है। प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा नहीं बल्कि जागरूक नागरिक तैयार करना भी है। शिविर स्थल से शुरू हुआ यह रैली पटखौली, सठियांव होते हुए फाजिलनगर का भ्रमण करते हुए महाविद्यालय लौट आई। इस दौरान कमलेश पांउेय, राजन बर्नवाल, जय प्रकाश प्रजापति, गोविंद प्रसाद, उमेश सिंह, आरपी सिंह, अपूर्व राय, नंद किशोर पांडेय, सुनील राय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें