पडरौना। महिलाओं ने बुधवार को पुत्रों की लंबी उम्र की कामना को लेकर जीवित्पुत्रिका का निर्जला उपवास रखा। इस दौरान महिलाओं ने पूजन-अर्चन भी की। मान्यता है कि इस दिन निर्जला उपवास रखकर खरी, तरोई के पत्ते, दही-चुड़ा, पत्ता, फल, फूल से पूजा करने और जिउतिया व्रत कथा का श्रवण करने से पुत्रों के लंबी उम्र की कामना पूर्ण होती है।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही समेत राजपुरा बगहा, गौरी नगर, सुमही संतपट्टी, मिश्रौली, बैजूपट्टी, पिरोजहा, ब्रह्मपुर, राजपुर खास, परसा उर्फ सिरसिया, दोमाठ, पिपराघाट, जंगलीपट्टी, चैनपट्टी, रानीगंज, जोगनी, टिकुलिया, जगदीशपुर, जोगनी आदि गांवों में जीवित्पुत्रिका का व्रत बड़े आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर क्षेत्र के बांसी व गंडक नदी में पवित्र स्नान किया।