बोदरवार। दशहरा मेला में शनिवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें गोरखपुर और बिहार के भी पुरुष और महिला पहलवानों ने दमखम दिखाया। बक्सर की सुरभि ने गोरखपुर की रंजना को पटकनी दी। शाम को मेला में कलाकारों ने रामलीला का मंचन कर रावण दहन किया। चौरीचौरा विधायक श्रवण निषाद और कप्तानगंज तहसीलदार दिनेश कुमार ने महिला पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई।
बिहार के बक्सर की सुरभि सिंह व गोरखपुर की रंजना के बीच कुश्ती रोमांचक रही। सुरभि ने रंजना को पटकनी दी। इसके बाद नंदनीनगर की शक्ति ने कुसुम्ही के भोला, नंदनीनगर के नंदेश राठौर ने मठिया के सत्या, शैतानिया के बृजेश यादव ने देवतहां के सोनू यादव को, बलरामपुर के सुमित यादव ने मठिया के कुंदन को, मठिया के गौरव ने धर्मपुर के एहतेशाम को, माड़ापार के बिट्ठू ने मठिया के अंकित को चित कर दिया।
इसी तरह गोरखपुर की ज्योति व बक्सर की सुरभि, गोरखपुर के शक्ति व नंदनीनगर के सत्यवान, फैजाबाद के राणाप्रताप व देवतहां के रविप्रताप, तिवारीपुर के अमन व चौरीचौरा के श्याम की कुश्ती बराबरी पर छूटी। संचालन अवधेश कुमार गिरी ने किया। सोनू यादव व विजय निषाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया, सेतवान सिंह, पूर्व प्रधान संजय सिंह, धर्मराज सिंह, रामनरेश गुप्त, एसएन त्रिपाठी, मोनू अग्रवाल, राकेश कुमार, अरविंद कुमार चौबे, अम्बरीष पटेल, बबलू, प्रमोद कन्नौजिया, अनुराग पटेल आदि मौजूद रहे।
कुश्ती में शिवम ने असमुद्दीन को दिखाया आसमान
कसया। सिसवा महंथ के मेले में आयोजित कुश्ती में क्षेत्रीय पहलवानों का दबदबा रहा। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सभासद विजेंदर सिंह उर्फ भगत सिंह, पीएन सिंह, अजेंद्र सिंह, गेंदा सिंह आदि ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती आरंभ कराई। कुश्ती में शिवम बभनौली ने असमुद्दीन कसल टोला को, सत्येंद्र बभनौली ने पंकज अमवा मंदिर को, अर्जुन बनवारी टोला ने धीरज मुडीकटवा को, शोनु मुडीकटवा ने किशोर झारखंड को, पवन गोपालगंज ने फिरोज कसल टोला को, अजीकेश मुडीकटवा ने दीपू कप्तानगंज को, भोलू मुडीकटवा ने सन्नी सरैया को आसमान दिखाया।
रेफरी की भूमिका हरिबंश पटेल ने निभाई। इस दौरान नावदेश्वर राय, गोपाल राय, अजय सिंह, अमित सिंह, छेदी सिंह, राम अवध सिंह, सुनील कुमार, रामजी सिंह, ग्राम प्रधान मोहनलाल गुप्ता, राम गुलाब यादव, डॉ राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।