फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महंगाई के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के सुभाष चौक पर शनिवार को भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल की तरफ से महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय खाद्य एवं रसद मंत्री से महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की।
संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि किचन से जुड़े सामान दिन पर दिन महंगे होते जा रहे हैं। दाल महंगी होने से गरीबों की थाली से गायब हो गई है। अरहर की दाल 156 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मसूर दाल 95 रुपये, चना दाल 88 रुपये, जीरा 800 रुपये, लहसुन 160 रुपये और गरम मसाला, 1300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। इस बढ़ती महंगाई पर सरकार चुप्पी साध रखी है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार परेशान हैं। उन्होेंने केंद्रीय खाद्य एवं रसद मंत्री से बढ़ रही बेहिसाब महंगाई रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान अर्जुन चौहान, चंद्रशेखर पांडेय, अमन मद्धेशिया, गौरव पटेल, मुकेश जायसवाल, अमन गुप्ता, कुबेर गुप्ता, प्रभुनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें