पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते फाजिलनगर के व्यापारी।संवाद
दो लड़की व एक महिला को बचाने वाले सिपाही को किया सम्मानित
फोटो है।
पडरौना। फाजिलनगर कस्बा में शनिवार के शाम पुलिस चौकी के पास एक दुकान में लगी आग से घिरीं दो लड़कियों और एक महिला को बचाने वाले सिपाहियों को व्यापारियों ने सम्मानित किया। व्यापारियों ने बहादुर सिपाहियों को स्मृति चिह्न देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष रामानंद गुप्ता ने कहा कि फाजिलनगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अर्जुन खरवार व आनंद गुप्ता की बहादुरी की बदौलत आग से घिरीं अनुराधा गुप्ता, आस्था व आरोही समेत तीन को बचाया जा सका है। ऐसे पुलिस कर्मियों का कस्बा में होने पर लोगों को गर्व है।
इस दौरान मनोज कुमार श्रीवास्तव, व्यास सिंह, डॉ. कमलेश शाही, धीरज वर्मा, संदीप सिंह, कमलेश वर्मा, सुशील सिंह, रामबेलाश सिंह, देवेंद्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।