फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे अधूरे, अव्यवस्था से जूझते रहे अभ्यर्थी

विज्ञापन
बस पर चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते पेट अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दावे अधूरे, अव्यवस्था से जूझते रहे अभ्यर्थी
विज्ञापन

- अतिरिक्त बसों के संचालन नहीं होने से दिक्कत
- परीक्षा देने के बाद बस पकड़ने में धक्कामुक्की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पेट परीक्षार्थियों के लिए परिवहन निगम की ओर से 35 अतिरिक्त बसों के संचालन की बात कही गई थी। कोई भी दिक्कत नहीं होने का दावा किया गया था, लेकिन शनिवार को इसकी पोल खुल गई। अतिरिक्त बसों के संचालन न होने से अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस में चढ़ने के लिए अभ्यर्थी धक्कामुक्की करते नजर आएं।
वहीं, जिन अभ्यर्थियों का रविवार को परीक्षा था वह शनिवार शाम से शहर में पहुंचने लगे थे। उन्हें भी आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बनारस, बलिया व अन्य जगहों से सीधी ट्रेन न होने से भी दिक्कत हुई। शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन

पेट का परीक्षा देने के लिए शनिवार को दूसरे जिले से लगभग 11 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। इनमें से कईयों के अभिभावक भी आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब परीक्षार्थी निकले तो पडरौना बस डिपो परिसर में भीड़ लग गई। बस लगते ही परीक्षार्थी धक्कामुक्की करते नजर आएं। परीक्षार्थियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
महिला अभ्यर्थियों को दिक्कत
दूसरे जिले से परीक्षा देने आईं महिला अभ्यर्थियों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिनकी प्रथम पाली में परीक्षा थी वह एक दिन पहले ही आ गई थीं। उन्हें विश्राम करने के लिए स्थान तलाशने में दिक्कतें हुई। बसों में चढ़ने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस
पीईटी के परीक्षार्थी जब परीक्षा देकर निकले तो रामकोला रोड, सुबाष चौक, तिलक चौक, रेलवे स्टेशन रोड, छावनी, धमशाला रोड़ सहित शहर में जाम की स्थिती बन गई। इसी बीच रामकोला रोड़ पर बस डिपो के समीप एंबुलेंस आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। अन्य लोगों को भी जाम में समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें