गगुआ बाजार। समउर-तमकुहीराज मार्ग स्थित सरेया बुजुर्ग गांव के पास एक निजी बस की स्टीयरिंग फेल हो गई। बस सड़क किनारे झोड़ियों में घुस गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बस को नियंत्रित कर खाई में जाने से बचाया। बिहार के कटेया से तमकुहीराज के लिए प्रतिदिन बस चलती है। मंगलवार शाम करीब चार बजे बस तमकुहीराज से सवारी लेकर कटेया जा रही थी। बस में करीब 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। संवाद