फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पडरौना से झुलनीपुर तक बस सेवा शुरू, नेपाल की राह होगी आसान

Sun, 27 Jul 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/पकड़ियार बाजार। पडरौना से नेपाल सीमा पर स्थित झुलनीपुर तक शनिवार को बस सेवा शुरू की गई। इस बस सेवा के शुरू होने से नेपाल जाने वाले लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। पहले दिन यात्रियों को लेकर बस जब दामोदरी पहुंची तो वहां स्थानीय लोगों ने बस चालक और अन्य यात्रियों का स्वागत किया। स्थानीय धीरज पटेल ने कहा कि अब तक नेपाल जाने के लिए पडरौना से नौरंगिया, खड्डा होते हुए लोग झुलनीपुर तक की यात्रा कर रहे थे। इसके बाद झुलनीपुर से भारत-नेपाल सीमा पार कर नेपाल की तरफ जाते थे। करीब 70 किलोमीटर की इस दूरी को तय करने में लोगों को कई जगह सवारी बदली पड़ती थी, जिससे लोगों को किराए के नाम पर अधिक धन खर्च करने के अलावा समय भी अधिक देना पड़ रहा था। अब पडरौना से झुलनीपुर तक सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। यह बस सुबह 9 बजे पडरौना से चलकर 9:30 बजे खैरटिया चौराहे पर पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे तक बस झुलनीपुर पहुंचेगी। शाम तीन बजे झुलनीपुर से बस रवाना होगी। बजरंगी सिंह ने बताया कि सीधी बस सेवा नहीं होने से लोगों को नेपाल की यात्रा करने में परेशानी होती थी। अब बस का संचालन शुरू होने से नेपाल समेत सीमावर्ती गांव में जाने वाले लोगों को यात्रा के दौरान बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें