कप्तानगंज। पश्चिमी बंगाल सरकार की कार्यशैली के विरोध में कस्बे के हिन्दू संगठनों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाल कर कस्बे के आजाद चौक पर सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंक अपने आक्रोश का इजहार किया। कप्तानगंज कस्बे के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में हिन्दू समाज के लोगों के उत्पीड़न और सरकार की नीतियों के विरोध में आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना ,अरुण सिंह, बैजनाथ गुप्ता, आशुतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।