फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फसल अवशेष जलाने से प्रदूषित होगा पर्यावरण

Sat, 24 Aug 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कृषि विभाग की तरफ से शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर में तिलहन मेला और जिला स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए प्रेरित करते हुए कृषि विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। पराली प्रबंधन के लिए कृषि विभाग की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर किसानों को फसल अवशेष को जलाने के बजाय पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। गोष्ठी को लकी तिवारी ने कृषि रक्षा संबंधी जानकारी दी। बाबू गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. विनय मिश्रा ने किसानों को गन्ना उत्पादन, कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक श्रुति सिंह ने दामिनी एप और विभिन्न तकनीक, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने किसानों को हल्दी एवं वैज्ञानिक फसलों के उत्पादन के विषय में जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान महेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। इसके पूर्व आयोजित मेला में आए किसानों ने कृषि और उद्यान विभाग की तरफ से लगे स्टॉल का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। अंत में भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप वर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ जमालुद्दीन अंसारी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के सलाहकार राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें