पडरौना। तरायासुजान थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक सिंह शुक्रवार को आगलगी की सूचना पर आग बुझाने गए थे, आग बुझाते समय झुलस गए। गंभीर हालत में इनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।