तुर्कपट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, दो मोबाइल फोन तथा 4,550 रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष देवव्रत यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को पनसेरवा पुल के पास से अखिलेश मिश्रा (19) पुत्र हरेंद्र मिश्रा तथा मोहित मद्धेशिया (23) निवासी विजयपुर दक्षिण पट्टी, थाना तुर्कपट्टी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित चोरी विभिन्न धाराओं के तहत वांछित थे। तलाशी के दौरान उनके पास से मुकदमे से संबंधित चोरी के आभूषण, दो मोबाइल फोन और 4,550 रुपये नकद बरामद किए गए।दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।