फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुलडोजर चला खलिहान की जमीन से कब्जा हटाया

Thu, 20 Feb 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तहसील तमकुही के ग्राम गांगी टीकर टोला पड़री में बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कब्जे को हटाया। खलिहान की सरकारी भूमि पर दो लोगों ने कब्जा कर फूस, टिन व कच्चे घर बना लिया था। इसकी शिकायत गांव के गुलाब चौहान ने डीएम विशाल भारद्वाज से की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। कार्रवाई से असंतुष्ट शिकायतकर्ता ने मौजूद अधिकारियों से पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने की बात की तो राजस्व कर्मचारियों से कहासुनी भी हुई। तमकुही तहसील क्षेत्र के गांगी टीकर गांव के पड़री में खलिहान की भूमि गाटा संख्या 52 व 53 पर गांव के दो लोगों ने कच्चा निर्माण करा लिया गया था। बोरिंग से नल फूस और टीन से घर बनाकर लोग रह रहे थे। करीब एक दशक से हुए इस अतिक्रमण से गांव के लोगों को खासी दिक्कतें हो रही थी।शिकायतकर्ता गुलाब चौहान ने बताया कि 2015 में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन इन लोगों ने फिर कब्जा कर लिया। बाद में इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीएम से करने पर संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने तो जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। इसके बाद तहसील प्रशासन को अतिक्रमण हटाने का निर्देश मिला तो आनन-फानन में बुधवार को कानूनगो अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में राजस्व प्रशासन पहुंचा और पुलिस प्रशासन के सहयोग से बुलडोजर से कच्चे अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान प्रधान परशुराम सिंह, लेखपाल अली वली उल्लाह, जावेद के अलावा पुलिस प्रशासन के उपनिरीक्षक राहुल राय, संतोष यादव सहित कांस्टेबल योगेश यादव, चंद्रमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें