फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरवाजे से दो पशुपालकों की भैंस चोरी

Fri, 15 Mar 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा बुजुर्ग गांव में दरवाजे से दो पशुपालकों की भैंसें चोरी हो गईं। गांव के कुंज बिहारी कुशवाहा परिवार के भरण पोषण के लिए किसी शहर में काम करते हैं। घर पर एक दुधारू भैंस है। इसकी देखभाल उनकी पत्नी सविता देवी करती हैं। बुधवार की शाम दरवाजे से भैंस चोरी हो गई। रात करीब 02:30 बजे जब पड़वा की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से निकले तो भैंस गायब थी। चिरगोड़ा गांव निवासी संजय मद्धेशिया की भैंस भी इसी रात को दरवाजे से चोरी हो गई। एक सप्ताह पहले भी घूरछपरा गांव में विद्या की भैंस दरवाजे से चोर चुरा ले गए। ताबड़तोड़ हो रही पशुओं की चोरी की घटना से पशुपालकों में दहशत है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें