फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्धनगरी विदेशी पर्यटकों से गुलजार, विश्व कल्याण के लिए कर रहे विशेष पूजा-अर्चना

Mon, 30 Sep 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। विदेशी पर्यटकों से बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली गुलजार रह रही है। विभिन्न देशों के आने वाले पर्यटकों का दल कुशीनगर की ऐतिहासिकता, प्राचीनता और उत्खनित पुरावशेषों की जानकारी ले रहा है। ये लोग विश्व में शांति व कल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में रविवार की सुबह 7:30 बजे छह वियतानामी पर्यटक, 9:06 बजे 11 वियतनामी पर्यटक और 7:50 बजे ताइवान के 35 पर्यटकों का दल पहुंचा। छठी शताब्दी की महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व शांति व कल्याण की कामना की। इसके बाद मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पहुंचे। जहां परिक्रमा कर शीश नवाया।

दोपहर 12 बजे कोरिया के चार पर्यटक व इसके पूर्व 10.30 बजे थाईलैंड का एक पर्यटक मुख्य प्रवेश द्वार से महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। वहीं शाम 3 बजे श्रीलंका के 60, 41 व 29 की संख्या में तीन दल व्याख्या केंद्र वाले द्वार से महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रवेश किए। दल को भंते समित ने बुद्ध वंदना के साथ पूजा-अर्चना कराई। दल में शामिल पर्यटकों ने अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें