फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अजगर निकलने पर बुद्ध पीजी कॉलेज में हुई सफाई

Fri, 26 Sep 2025 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कुशीनगर के बुद्ध पीजी कॉलेज के छात्रावास क्षेत्र में बुधवार रात अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और पीएसी की निगरानी में परिसर की जेसीबी से सफाई कराई गई। घटना से छात्रों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में मजीठिया हाल व महिला छात्रावास के बीच बुधवार की देर रात में झाड़-झंखाड़ के बीच अजगर सांप निकल गया था। इसको लेकर भय का माहौल बना रहा। हालांकि वह सफाई के दौरान कहीं दिखाई नहीं दिया। बुद्ब पीजी कॉलेज के मजीठिया सभागार में पीएसी शिविर कर रही है। कुशीनगर चौकी पुलिस के मुताबिक उन्हें अजगर सांप निकलने बुधवार की देर रात में सूचना मिली थी। उनके पहुंचने पर वहां दिखाई नहीं दिया। यह जानकारी पीएसी शिविर में तैनात पुलिस कर्मियों ने थाने को दी थी। चौकी पर तैनात एसआई सुजीत पांडेय व सभासद केशव सिंह ने बृहस्पतिवार को कालेज में अजगर निकलने वाले परिसर की जेसीबी मशीन से सफाई करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें