फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेठ ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को किया लहूलुहान, भर्ती

Fri, 20 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विजय पुर दक्षिण पट्टी में घायल रीना देवी। संवाद
विज्ञापन
- तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र विजयपुर दक्षिणपट्टी गांव की घटना, बृहस्पतिवार को ही कमाकर आया था घर
विज्ञापन



गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयपुर दक्षिणपट्टी गांव में जेठ ने महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से दुदही सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तहरीर नहीं दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे गामा खटीक पुत्र शारदा खटीक ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर धारदार हंसुआ से हमला कर दिया। गामा बृहस्पतिवार को ही बाहर से कमाकर घर आया था। घर आने के बाद उसकी पत्नी की अनुपस्थिति में भयहू से कहासुनी हुई और मामला बिगड़ गया। उसने तुरंत धारदार हथियार से वार कर अपनी सगे भाई छोटेलाल की पत्नी रीना देवी को बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सनकी गामा ने एक के बाद एक कर कई जगह वार कर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। झगड़े के बीच लोग बीच-बचाव का प्रयास करते रहे, जिसमें उसने सबको धमकियां भी दीं। इससे लोग सहम गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना तुर्कपट्टी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गामा को हिरासत में ले लिया और महिला को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भेजवा दिया। वहीं, मौके पर मौजूद साक्ष्यों को पुलिस अपने साथ ले गई और घटना के कारणों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी हिरासत में है। तहरीर का इंतजार है। तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




गामा के पत्नी से था विवाद, लिया बदला
गामा ने जब घटना को अंजाम दिया, उस समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। लोगों में यह चर्चा है कि गामा की पत्नी से छोटेलाल की पत्नी की पहले से कहासुनी भी होती रही है। वे आपस में झगड़ती थीं। घायल भयहू का पति छोटेलाल भी बाहर कमाता है। वहीं उसका एक बेटा कृष्णा (6) और आंचल (5) अपनी मां को लहूलुहान देखकर कुछ न जान पाने की स्थिति में देख रहे थे। बचाने वाला कोई न था। इस वजह से महिला पूरी तरह घायल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें