समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर दी है। इसमें युवक ने अपने बहनोई पर दूसरी बार पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित युवक की तरफ से पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि उनके बहनोई का घर गांव में ही है। बहनोई ने बीते 11 अक्तूबर को उनकी पत्नी को लेकर भाग गया था। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने उन्हें तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार से बरामद कर पत्नी को सुपुर्द कर आरोपी बहनोई को शांति भंग के अंदेशा में जेल भेज दिया था। लेकिन जेल से वापस आने के बाद बहनोई ने पुनः उनकी पत्नी को लेकर भाग गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अनिल उपाध्या ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद