फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांचवीं बार अध्यक्ष बने बृजनारायण

Tue, 25 Jun 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई खड्डा का सोमवार को द्विवार्षिक चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से बृजनारायण सिंह को पांचवीं बार अध्यक्ष और विभव शर्मा को चौथी बार मंत्री चुना गया। तहसील के सभागार में चुनाव अधिकारी सुनील कुशवाहा, उमेश शाही, मनीष पांडेय, शैलेष मिश्रा एवं उस्मान गनी की देखरेख में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई के लेखपालों की चुनावी बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से बृजनारायण सिंह को तहसील अध्यक्ष, अभिमन्यु मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विभव शर्मा को मंत्री, संजय गुप्ता को उपमंत्री, प्रदीप पासवान को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरज चौरसिया को कोषाध्यक्ष एवं मानिक चंद्र जायसवाल को आडिटर चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान लेखपाल धीरज शुक्ला, विपिन मणि, करूणाकरण चौरसिया, अमन कौशिक, अजीत कुमार, मधुकर श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, संजीव पाठक, राधेश्याम, रंजन श्रीवास्तव, श्री कृष्ण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें