फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 23 करोड़ से गौरीघाट पर बनेगा पुल एक लाख लोगों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
गौरी घाट पर नाव से पार करते लोग। 
विज्ञापन
गोरड़रिया/दुदही। बांसी नदी के गौरीघाट पर पक्के पुल का इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद जगी है। चार दशक पुरानी ग्रामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए शासन ने 20.94 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दे दी है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके निर्माण के लिए 10.47 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिल गई है। बांसी नदी पर स्थायी पुल बनने से नदी के दोनों ओर बसे गांवों की करीब एक लाख आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। गौरीघाट पर मौजूदा पीपा सेतु के स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना की कुल लागत 2094.57 लाख रुपये निर्धारित की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में अनुदान संख्या-57 के तहत 825.16 लाख और अनुदान संख्या-83 के तहत 222.13 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दोनों मदों को मिलाकर 1047.29 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। गौरीघाट पर पक्के पुल के अभाव में ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। वर्ष 2019 में यहां पीपा पुल लगाया गया था लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने पर इसे हटा दिया जाता है। इसके बाद दोनों ओर के गांवों का सीधा संपर्क प्रभावित हो जाता है। बरसात के दिनों में लोगों को जरूरी काम के लिए भी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। नदी पार करने के दौरान जोखिम भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें