कसया। नगर के नहर बाईपास मार्ग पर बुधवार को ईंट लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मल्लूडीह क्षेत्र से ईंट लादकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर बाईपास मार्ग से होते हुए पडरौना की ओर जा रही थी। ट्रॉली जैसे ही भरौली कट के समीप पहुंची, सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से चालक और साथ मौजूद मजदूरों को निकाला गया।संवाद