फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

Sat, 22 Apr 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज। इंदरपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास शुक्रवार को बाइक चालक को बचाने के चक्कर में ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली गड्ढे में पलट गई। उसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। बाइक चालक भी घायल हो गया।
शुक्रवार को इंदरपुर से महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बारीगाव निवासी देवा प्रसाद (50) ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर कप्तानगंज-परवावल मार्ग पर जा रहा था। इंदरपुर ईंट भट्ठा के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे गड्ढे में ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे चालक देवा प्रसाद दब गया। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चालक इंदरपुर निवासी भोला (18) पुत्र मोहनलाल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चालक देवा प्रसाद का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें