तीन देशों के 14 निवेशकों के बीच पर्यटन विकास में निवेश पर मंथन
पडरौना/टेकुआटार (कुशीनगर)। प्रदेश में पर्यटन विकास में निवेश करने को लेकर आधा दर्जन देशों की 14 सदस्यीय संयुक्त टीम देर शाम कुशीनगर पहुची। टीम के सदस्य व सांसद विजय कुमार दुबे व डीएम एस. राजलिंगम के नेतृत्व में होटल रायल रेजीडेंसी में बैठक कर कुशीनगर में संभावित विकास को लेकर चर्चा की। टीम मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव की पहल पर कुशीनगर पहुंची है।
बैठक में डीएम ने विस्तार से कुशीनगर में पर्याप्त निवेश करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने टीम से बताया कि हमारे पास मध्य कुशीनगर में 191 एकड़ जमीन हैं। जिस पर पर्यटन विकास को लेकर कोई भी योजना धरातल पर उतारी जा सकती है। इसके अलावा एक दर्जन विभिन्न देशों के मंदिर हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। प्रत्येक वर्ष करीब तीन लाख विदेशी पर्यटक बिभिन्न देशों से आते है। उन्होंने बुद्ध की स्थली कुशीनगर के साथ साथ फाजिलनगर के बारे में भी विस्तार से समझाया। इसके अलावे जैन मंदिर, सूर्य मंदिर का भी जिक्र किया।
भारत सरकार व प्रदेश सरकार से जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी मिलेगी। डीएम ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा है। मैं दक्षिण भारत से हूं लेकिन उत्तर में काफी अच्छा लगता है। विकास करने की असीम संभावनाए है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि यहां हर 100 मीटर पर शौचालय है। पांच एकड़ में लाइट एंड साउंड व विपश्यना केंद्र बनना प्रस्तावित है। 14 सदस्यीय टीम में जापान, अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, कम्बोडिया, कनाडा के सदस्य शामिल थे। जिसका नेतृत्व मौली फॉल्कनर नेतृत्व कर रही थी।
टीम के पहुचने पर एसडीएम कल्पना जायसवाल ने सभी का स्वागत किया। टीम सुबह बिभिन्न स्थलों का भ्रमण करेगी। इस अवसर पर तहसीलदार मांन्धता प्रताप सिंह, स्थानीय पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुमित त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश चमन, निखिल उपाध्याय, राजस्व कर्मी ब्रजेश मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।