फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्रह्मलीन बाबा लेखराज की मनाई पुण्यतिथि

Fri, 19 Jan 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की सेवरही शाखा में बृहस्पतिवार को ब्रह्मलीन बाबा लेखराज की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

ब्रह्मलीन बाबा लेखराज के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। लोगों ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मायाशंकर निर्गुणायत ने कहा कि बाबा लेखराज विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनके प्रयासों का ही देन है कि उनकी संस्था देश के कई हिस्सों में उनके विचारों को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पुण्यतिथि कार्यक्रम को शिक्षक नेता प्रहलाद केशरी, सभासद पप्पू जायसवाल, रिंकी दीदी, प्रमोद मद्धेशिया आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अशोक सिंह, प्रतिमा दीदी, अनुष्का दीदी, मोहन मद्धेशिया, जगदंबा मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें