खड्डा। क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में मंगलवार को छत पर पतंग उड़ाते समय 12 वर्षीय बालक छत से नीचे गिर गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोपाल निवासी सीताराम शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र अजीत मंगलवार को छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उसे तुर्कहा सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।